સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने मंगलवार को सेतु निगम द्वारा समथर रोड रेलवे क्रासिंग पर बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। दशहरा व मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलों का निरीक्षण समथर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ । मोंठ: मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम भरोसा में चला जागरूकता अभियान। टीकाराम यादव महाविद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन बैंकों की शिथिलता पर जिलाधिकारी की फटकार, सीडी रेशियो सुधारने के निर्देश
Home » Uncategorized » मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मोंठ पुलिस का जागरूकता अभियान। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी ने बालिकाओं को जागरूक किया।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मोंठ पुलिस का जागरूकता अभियान। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी ने बालिकाओं को जागरूक किया।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मोंठ पुलिस का जागरूकता अभियान।

मोंठ। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मोंठ पुलिस द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कस्बा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी को आत्मरक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों की पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है।उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1098 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियान के दौरान मोंठ कोतवाली प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने भी छात्राओं को कानून संबंधी आवश्यक जानकारी दी और उन्हें बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने कन्या इंटर कॉलेज में भी छात्राओं को जागरूक कर पिंक कार्ड वितरित किए।
कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने सवाल भी पूछे जिनका अधिकारियों ने सरलता से जवाब दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरजीत लोधी, पारस पालआनंदी परिहार,विद्यालय स्टाफ, स्थानीय महिलाएं भी मौजूद रही।

46 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *