उरई
खाद्य सुरक्षा विभाग ने आलू, तेल और पनीर के नमूने लिए
जालौन। नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में खाद्य पदार्थों की जांच अभियान तेज कर दिया है। बाजारों में पुराने आलू को नया बताकर बेचने और खाद्य सामग्री में मिलावट की शिकायतों के बाद विभागीय टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से आलू, सरसों का तेल और पनीर के नमूने संग्रहित किए।
सब्जी मंडी और प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
उरई नगर पालिका क्षेत्र स्थित जिला परिषद सब्जी मंडी में वीर सिंह राठौर और वीरेन्द्र सिंह की दुकानों से आलू के नमूने लिए गए। कोंच तहसील के तिलक नगर में संजय कुमार मित्तल के प्रतिष्ठान से कुकिंग मीडियम तेल, भगत सिंह नगर में रवि दीक्षित के पिराई पिसाई केंद्र से सरसों के तेल के दो नमूने तथा सागर चौकी के पास रमेश रेजा की दुकान से पनीर का नमूना लिया गया।
जांच रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
सभी नमूने परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि त्योहारों तक यह अभियान जारी रहेगा और जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण होता रहेगा।
अभियान में मौजूद अधिकारी
अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय ने किया। उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, महेश प्रसाद और अनिल कुमार शंखवार मौजूद रहे।
नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा