जालौन 1 सितम्बर । बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली किशोरी वापस घर नहीं लौटी। पिता ने एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी बीती 24 अगस्त को घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। सभी संभावित स्थानों, नाते रिश्तेदारों और उसकी सहेलियों के यहां पता करने के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम जरया निवासी एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इसमें उसके परिवार के लोगों ने भी सहयोग किया है। बेटी की सकुशल बरामदगी के लिए पिता ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है। वहीं, पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
સમાચાર ફ્લેશ
सड़क किनारे खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, लोगों में आक्रोश
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक।
ईद मिलन समारोह में पूर्व सांसद ने दी शुभकामनाएं
शततचंडी महायज्ञ में भागवत कथा: सुखदेव प्रकट्य व परीक्षित श्राप प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन, गुरु महिमा पर विशेष प्रकाश
गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान
सुखनई नदी किनारे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, स्वच्छता का लिया संकल्प
किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया
Atul Dubey
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक।
March 23, 2026
7:30 am
ईद मिलन समारोह में पूर्व सांसद ने दी शुभकामनाएं
March 23, 2026
7:29 am
गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान
March 22, 2026
9:13 pm
सुखनई नदी किनारे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, स्वच्छता का लिया संकल्प
March 22, 2026
9:07 pm