Home » Uncategorized » भारतीय हलधर किसान यूनियन ने संगठन का तृतीय स्थापना दिवस हर्लोउत्शाह के साथ मनाया

भारतीय हलधर किसान यूनियन ने संगठन का तृतीय स्थापना दिवस हर्लोउत्शाह के साथ मनाया


झाँसी। बुधवार को  भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  धीरेंद्र सोलंकी जी के आह्वाहन पर बुन्देलखंड अध्यक्ष जितेन्द्र भदौरिया के नेतृत्व में झाँसी एवं अन्य जिलों से आये सभी पदाधिकारियों के साथ संगठन का तृतीय स्थापना दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बुन्देलखंड प्रभारी  अरविन्द वशिष्ठ जी ने सर्वप्रथम संगठन के जनक कहे जाने वाले पूर्व राष्ट्रीय कोर कमेटी अध्यक्ष स्व.  हीरा सिंह भदौरिया  के चित्र में माल्यार्पण कर उनके कार्यकाल को याद किया एवं संगठन के सृजन सम्बंधित बातें सभी से साझा करते हुए जिले से आये सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया। तत्पश्चात संगठन के स्थापना दिवस को पदाधिकारियों के बीच हर्लोउत्शाह के साथ केक काटकर मनाया गया
उक्त कार्यक्रम में  बुन्देलखंड उपाध्यक्ष संतोष साहू, मध्यप्रदेश सचिव अर्जुन भदौरिया, निवाड़ी जिला संरक्षक दिलीप जैन ,झाँसी जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह यादव,युवा जिलाध्यक्ष राजा खटीक,निवाड़ी जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह,दतिया जिला अध्यक्ष हरी सिंह यादव , मनीष रैकवार,हैदर अली,अमित चक्रवर्ती, अभिषेक दीक्षित,अभिषेक कनोजिया,निखिल पाठक,मनीषा पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

77 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *