સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » झांसी के बीकेडी कॉलेज में पुरातन छात्रों का हुआ सम्मान:75 साल के विद्यार्थियों के आते ही पूरे हॉल ने तालियां बजाकर किया सम्मान, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने पुरानी यादों को ताजा किया।

झांसी के बीकेडी कॉलेज में पुरातन छात्रों का हुआ सम्मान:75 साल के विद्यार्थियों के आते ही पूरे हॉल ने तालियां बजाकर किया सम्मान, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने पुरानी यादों को ताजा किया।

झांसी __झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय का स्थापना दिवस और पुरातन छात्र सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के कोठारी हॉल में जब पूर्व छात्रों का जमावड़ा हुआ तो छात्र जीवन की बातों का सिलसिला शुरू हो गया। कॉलेज से राजनीति का सफर तय करने वाले तमाम नेता और पदाधिकारी यहां मौजूद रहे।

पहली बार बुंदेखण्ड विद्यालय (BKD) ने अपना स्थापना वर्ष और पुरातन छात्र सम्मेलन एकसाथ आयोजित किया। ऐसे में ये पल और भी खास बन गया।  महाविद्यालय के कोठारी हॉल में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ,इसमें यहां के छात्र रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह,मेयर बिहारी लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम समेत अन्य पुरातन छात्र मौजूद रहे। इसके अलावा ऐसे पुरातन छात्र भी यहां रहे कि जो महाविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज में ही पढ़ा रहे हैं।

75 साल के छात्र और 7 छात्र संघ अध्यक्ष हुए सम्मानित

बुंदेलखंड महाविद्यालय पुरातन छात्र समिति ने इस बार कार्यक्रम की रूप रेखा में बदलाव यह निर्णय लिया गया कि जो भी महाविद्यालय का छात्र 75 साल की आयु तक पहुंचा है, उसे सम्मान दिया गया। इसके अलावा कॉलेज के शुरूआती सालों में आयोजित होने वाले छात्रसंघ के चुनावों में जीतकर छात्रनेता रहे 7 छात्रसंघ नेताओं का सम्मान किया गया।

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने पुरानी यादों को ताजा किया।

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने बताया कि सम्मलेन में उन्हें कॉलेज के दिनों की याद आई और अपनी बातों को साझा किया। पूर्व विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कॉलेज के दौरान जो मित्र छूट गए थे। आज उन्हें फिर एक बार उसी कॉलेज में मिलने का अवसर मिला है। सभी से मिलकर मन प्रसन्न हैं।

556 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।