સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » झांसी के समथर के गांव पचोबई में लोहे की रॉड से हमला कर किसान की हत्या कर दी।

झांसी के समथर के गांव पचोबई में लोहे की रॉड से हमला कर किसान की हत्या कर दी।

समथर — थाना क्षेत्र के ग्राम पचोबई में लोहे की रॉड से हमला मे घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई । ग्राम पचोबई निवासी बृजराज कुशवाहा उम्र 37 बर्ष मोटरसाइकिल से अपने खेत से घर की ओर लौट रहा था । जब वह रास्ते मे मंदिर के समीप पहुंचा तो वहां पर पहले से ही बैठा ग्राम पचोबई निवासी आरोपी युवक ने उसे रोककर लोहे की रॉड से
हमला कर दिया जिससे वह लहू लुहान हो गया । हमलावर मौके से भाग गया । सूचना मिलने पर आनन फानन परिजन उसे उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ ले गये जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे झांसी के लिये रेफर कर दिया गया । रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया । झांसी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । हमला से किसान की मौत होने की सूचना पर सी ओ मोठ अजय श्रोतिय, तहसीलदार मोंठ विनोद कुमार एवं थानाध्यक्ष समथर योगेन्द्र सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे एवं घटना की जांच पड़ताल की । मृतक के परिजनों से मिले ।हमलावर की तलाश की लेकिन वह गांव में नहीं मिला।। मृतक खेती किसानी करता था । मृतक के पिता के नाम 10 बीघे कृषि भूमि है । वह चार भाइयों में सबसे छोटा था । मृतक के एक लड़की एवं एक लड़का है । परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर मानसिक रुप से अर्धविक्षिप्त था । उसकी पत्नी करीब तीन बर्ष पूर्व कहीं चली गई थी । वह लोगों पर उसकी पत्नी को भगाने का आरोप लगाता रहता था । कुछ माह पूर्व उसने मृतक पर भी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया था । थानाध्यक्ष समथर का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है । तहरीर प्राप्त होने पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी ।

867 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।