સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » मुकदमे से नाम हटाने के एवज में झांसी के एक थाने के दरोगा ने मांगे एक लाख, झांसी SSP ने किया निलंबित।

मुकदमे से नाम हटाने के एवज में  झांसी के एक थाने के दरोगा ने मांगे एक लाख, झांसी SSP ने किया निलंबित।

झांसी___जनपद के थाना टोड़ी फतेहपुर में तैनात दरोगा प्रमोद सिंह को 100000 रुपये घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। दरोगा का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

दरोगा प्रमोद सिंह को मारपीट के एक मामले की विवेचना मिली थी। दरोगा मुकदमे से कुछ लोगों के नाम हटाने के लिए 100000 रुपये की मांग कर रहा था। पैसा मांगने की शिकायत पीड़ित पक्ष ने डीआईजी केशव चौधरी से कर दी। डीआईजी ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। प्रारंभिक जांच के बाद आरोप सही मिलने पर आरोपी दारोगा प्रमोद सिंह को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच भी कराई जा रही है।

419 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।