સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। धूमधाम से निकली संत रविदास जी की भव्य शोभायात्रा
Home » Uncategorized » झांसी के सेमरी में किसान ने लगाई फांसी, एसडीएम मोंठ ने गांव पहुंचकर ली जानकारी।

झांसी के सेमरी में किसान ने लगाई फांसी, एसडीएम मोंठ ने गांव पहुंचकर ली जानकारी।

मोंठ __थाना मोंठ के ग्राम सेमरी में एक किसान ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्राम निवासी किसान बलबीर सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली है। मृतक के पुत्र अर्जुन सिंह ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना पर एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली।पुलिस के अनुसार
मृतक के पुत्र ने थाना पर सूचना देते हुए बताया कि वह अपनी माताजी रानी देवी को लेकर कस्बा मोंठ में बाजार करने गया था शाम करीब 4:30 बजे जब वापस आया तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था काफी आवाज लगाने के बाद पिताजी ने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोस में रह रहे एक रिश्तेदार आ गए और फिर सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर गए जहाँ पर देखा किं कमरे में एक बल्ली से उसके पिता बलवीर ने गले मे रस्सी का फंदा लगाकर लटके हुए है। आनन फानन पिता को नीचे उतारा गया अस्पताल लेकर जहां पर मृत घोषित कर दिया
__एसडीएम अवनीश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही गांव में पहुंचकर मृतक के परिवार के लोगों से मिले। जानकारी ली। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

_अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कमल प्रताप सिंह ने बताया कि फांसी की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर हल्का दरोगा को भेजा गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

287 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।