Home » Uncategorized » 75वां संत सम्मेलन एवं अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल भव्य रूप से सम्पन्न

75वां संत सम्मेलन एवं अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल भव्य रूप से सम्पन्न

मोंठ।
ब्लॉक के ग्राम पंचायत इमिलिया स्थित अशोक आश्रम ररुआ में ब्रह्मलीन 1008 संत स्वामी आत्मानंद एवं कीर्तिशेष बलराम पाल, पूर्व प्रधान झुंडीलाल पाल की स्मृति में आयोजित 75वां संत सम्मेलन एवं अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल श्रद्धा, खेल और संस्कृति के संगम के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

दंगल की सबसे बड़ी एक लाख रुपये की कुश्ती में मध्य प्रदेश केसरी स्वदेश
पाल की जीत तथा अंतरराष्ट्रीय पहलवान देवा थापा (नेपाल) की उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। महिला पहलवानों की कुश्ती ने भी दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। कार्यक्रम के आयोजन प्रधान हाकिम सिंह पाल ने दंगल व
विजेता मध्य प्रदेश केसरी को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल, गरौठा विधायक के पुत्र राहुल राजपूत, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण संस्कृति, खेल प्रतिभा और आपसी भाईचारे को मजबूती प्रदान करते हैं।

संत सम्मेलन में दूर-दराज से आए संत-महात्माओं ने धर्म, सेवा, सदाचार और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना पर प्रवचन दिए। श्रद्धालुओं ने महंत कल्याणदास महाराज (अयोध्या धाम) एवं महंत श्री पाल दास महाराज सहित संतों का आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में भक्ति और अनुशासन का वातावरण रहा।

अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। दंगल की सबसे बड़ी एक लाख रुपये की कुश्ती में मध्य प्रदेश केसरी स्वदेश पहलवान पाल विजेता बने, जबकि उपविजेता अंकित पहलवान (गोरा) रहे, जिन्हें 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
महिला कुश्ती दंगल में कुल तीन कुश्तियां हुईं। इनमें दिल्ली की रिंकी पाल ने हरियाणा की संगीता पहलवान को पराजित कर 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। कुल मिलाकर दंगल में 20 कुश्तियां हुईं, जिनका संचालन रेफरी खेमराज पाल ने किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान देवा थापा (नेपाल), बुंदेलखंड केसरी छोटू पाल, पारस पाल, रवि बघेल, रामजी पाल, राहुल पाल, बिहारी पाल, चरण सिंह, जसवंत यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गुसाई, प्रधान यशवंत राजपूत, प्रणीत चर्चौंधिया, झल्लू प्रधान सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन संतराम यादव ने किया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुंदेलखंडी गायक अनीता दागी और मदन पाल ने शानदार प्रस्तुति दी।

आयोजक ग्राम प्रधान हाकिम सिंह पाल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और समिति सदस्यों, ग्रामीणों एवं युवाओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सुरक्षा एवं समुचित व्यवस्थाओं के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

137 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *