Home » Uncategorized » हनुमान मंदिर परिसर में तीन कन्याओं का सामूहिक विवाह, अखंड रामधुन के समापन पर हुआ आयोजन

हनुमान मंदिर परिसर में तीन कन्याओं का सामूहिक विवाह, अखंड रामधुन के समापन पर हुआ आयोजन


हनुमान मंदिर परिसर में तीन कन्याओं का सामूहिक विवाह, अखंड रामधुन के समापन पर हुआ आयोजन

मोंठ। नगर के भरोसा ओवरब्रिज स्थित चौकी वाले हनुमानजी मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां तीन कन्याओं का सामूहिक विवाह विधि-विधान और पूरे उत्साह के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। इससे पहले 14 फरवरी से श्री अखंड राम धुन का आयोजन चल रहा था जो 14 मार्च को समाप्त हुआ इसके बाद 15 मार्च को विधित तीन कन्या का शुभ विवाह संस्कार संपन्न हुआ और विशाल भंडारा हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। इसके बाद पुरोहितों द्वारा विवाह की सभी पारंपरिक रस्में विधिपूर्वक संपन्न कराई गईं। विवाह मंडप में वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, भाजपा नेता एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, के अलावा सपा नेता पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह और कांग्रेस नेता पूर्व विधायक ब्रजेंद्र डमडम व्यास सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में पहुंचे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। अतिथियों ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं तथा जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक व सामाजिक सहारा प्रदान करते हैं।

मंदिर परिसर में पिछले एक माह से चल रही अखंड श्री रामधुन का समापन भी किया गया। मंदिर में महन्त धर्मगुरु हरिवंश राय भोले बाबा की देखरेख में पूरे धार्मिक अनुष्ठान और विवाह कार्यक्रम संपन्न कराए गए। अखंड रामधुन के समापन के साथ ही सामूहिक विवाह का यह कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

विवाह कार्यक्रम के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा करते हुए आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के अमित अग्रवाल, कमलेश राजपूत, विवेक शर्मा, नीलू महाराज, हर्षित अग्रवाल,, अशोक गुप्ता , वीरेंद्र साहू, चंद्रभान तिवारी, गुलाब राजपूत सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी और नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि 14 फरवरी को अखंड श्री राम धुन का पाठ शुरू हुआ था जो 14 मार्च को समाप्त हुआ रामधन का पाठ समाप्त होने के बाद भंडारा और सामूहिक कन्याओं का विवाह किया गया समिति के पदाधिकारीयो ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम किये जाते है जो समाज को एकजुट करने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग का पुण्य अवसर प्रदान करते हैं।


बॉक्स : इन जोड़ों का हुआ विवाह

मुस्कान परिहार (रेव) – जितेन्द्र परिहार (चिनौर)

शारदा वंशकार (मोठ) – जय वंशकार (अंबाबाये)

मुस्कान कुशवाहा (मोठ) – सचिन कुशवाहा (झांसी)

इन तीनों जोड़ों का सामूहिक विवाह मंदिर परिसर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया, जिसके बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद दिया।

101 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *