समथर — कीर्तिशेष इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह परिहार की स्मृति में आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगित में शनिवार को देव इलेवन भिण्ड एवं दतिया के बीच मैच सम्पन्न हुआ जिसमे भिण्ड की टीम ने 40 रनों से मैच जीत लिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजा दतिया घनश्याम सिंह जूदेव ने टीमों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कर मैच शुभारम्भ कराया । मैच में दतिया की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । निर्धारित 15 ओवर के मैच में देव इलेवन भिण्ड की तरफ से हेमंत तोमर की शतकीय पारी 116 रनों की मदद से नौ विकेट खोकर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी दतिया की टीम निर्धारित ओवरों मैं केवल 161 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई । भिंड टीम के खिलाड़ी हेमंत तोमर को मैन ऑफ द मैच चुना गया । इस अवसर पर कमेटी संयोजक डॉ बृजेंद्र प्रताप सिंह परिहार,रामेंद्र सिंह किलेदार,धीरेंद्र सिंह संयापत, जय नारायण सिंह परिहार, सुरजीत बसेड़िया,शुभांकर परिहार,मुन्ना दुबे,राजवीर सिंह गुर्जर,सरनाम कुशवाहा,मुन्ना मेवाती,आकाश मेवाती,पार्थ सिंह,नितिन बसेडिया,चंद्रभान पाल,आदि मौजूद रहे ।
સમાચાર ફ્લેશ
झांसी और जालौन जिले के पूर्व सैनिकों के लिए हुई विशाल रैली
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
समथर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में भिंड की टीम जीती
Atul Dubey
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
March 29, 2026
4:01 pm
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
March 29, 2026
4:00 pm
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
March 29, 2026
1:37 am
