Home » Uncategorized » राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर में बोर्ड परीक्षार्थियों को स्टेशनरी वितरित

राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर में बोर्ड परीक्षार्थियों को स्टेशनरी वितरित


मोंठ। सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर
राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर में को बोर्ड परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं को परीक्षा उपयोगी स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल वशिष्ठ ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं नियमित अध्ययन के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए समय प्रबंधन और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं को पेन, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई। साथ ही प्रधानाचार्य द्वारा यह घोषणा की गई कि बोर्ड परीक्षा 2026 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से का नगद पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक पंकज भारती, राजेन्द्र प्रसाद, राजकुमार, संतोष राजपूत कृष्ण कुमार सोनी एवं नेहा ,निकेता उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

45 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *