जालौन 1 दिसंबर । लगभग नौ माह पूर्व बेटे को कुल्फी के काम पर ले जाने के बहाने किसी और व्यक्ति को सौंप दिया। तबसे पिता की बेटे से बात नहीं हो सकी है। पिता ने बेटे के अपहरण करने और उससे बंधुआ मजदूरी कराने की आशंका व्यक्त करते हुए न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी आशाराम ने न्यायालय को बताया कि नगर क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज निवासी नैनू मार्च 2025 में उसके यहां आया और बेटे दीपक को काम धंधे का लालच देने लगा। उसने बताया कि वह उसे कुल्फी के काम पर मथुरा ले जाना चाहता है। उसकी बातों में आकर 20 मार्च 2025 को बेटा दीपक नैनू के साथ चला गया। कुछ दिन बाद बेटे ने फोन पर बताया कि नैनू ने उसे तोपखाना निवासी कलीम के यहां छोड़ दिया है और वह उसके यहां ही काम करेगा। इसके बाद से अब तक बेटे का न तो कोई फोन आया और न ही वह अब तक घर आया है। पूछने पर भी नैनू और कलीम में से कोई कुछ बताता नहीं है। तिपा ने आरोप लगाया कि दोनों उसका अपहरण कर ले गए और उससे बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है। यह उसके साथ कोई अनहोई हुई है। बताया कि इस बाबत उसने कोतवाली, संपूर्ण समाधान दिवस और एसपी के यहां भी शिकायत की है लेकिन, उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बल्कि उसे गुमराह करके सिर्फ बेटे की गुमशुदगी दर्ज की गई है। पिता ने बेटे की सकुशल बरामदगी कराने और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार न्यायालय से लगाई थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई संजय यति ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Atul Dubey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
