पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद, महिला से अभद्रता पर जेठ के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में किया अभियोजन

जालौन। पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद के चलते महिला से अभद्रता  के मामले में पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा निवासी काजल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर जेठ उदयवीर आए दिन विवाद करते रहते हैं। आरोप है कि मंगलवार की रात से ही उदयवीर बंटवारे को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे, और बुधवार की सुबह जब उसने रोकने का प्रयास किया तो मारपीट पर आमादा हो गए

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और आरोपी जेठ के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

नीरज श्रीवास्तव, पत्रकार — बोहदपुरा

38 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *