Home » Uncategorized » 31 मार्च से पहले बिजली बिल जमा करें उपभोक्ता: एसडीओ।

31 मार्च से पहले बिजली बिल जमा करें उपभोक्ता: एसडीओ।

31 मार्च से पहले बिजली बिल जमा करें उपभोक्ता: एसडीओ।

मोठ : विद्युत उप खंड अधिकारी मोंठ अनिल सागर ने क्षेत्र के समस्त बिजली उपभोक्ताओं से 31 मार्च से पहले अपने बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मार्च माह वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग का समय होता है, इसलिए सभी बकायेदार उपभोक्ता समय रहते अपने बिल का भुगतान कर दें, ताकि विभागीय कार्य समय से पूरे हो सकें।
एसडीओ अनिल सागर ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी बिजली कार्यालय या अधिकृत कलेक्शन सेंटर पर जाकर भुगतान कर दें। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें विद्युत कनेक्शन विच्छेदन भी शामिल है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बिजली बिल जमा करने के लिए ऑनलाइन माध्यमों का भी उपयोग किया जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को समय-समय पर जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मार्च क्लोजिंग से पहले सभी बकाया बिलों का भुगतान करना आवश्यक है, इसलिए उपभोक्ता समय रहते बिल जमा कर दें। साथ ही साथ बिजली बचाए, जरूरत पड़ने पर ही बिजली का उपयोग करें। जिससे नियमित बिजली सुचारू रूप से मिलती रहे।

31 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *