Home » Uncategorized » 31 मार्च तक जमा करें बकाया बिल, अन्यथा कटेगा कनेक्शन: विद्युत अभियंता संजय कुमार।

31 मार्च तक जमा करें बकाया बिल, अन्यथा कटेगा कनेक्शन: विद्युत अभियंता संजय कुमार।

31 मार्च तक जमा करें बकाया बिल, अन्यथा कटेगा कनेक्शन: विद्युत अभियंता संजय कुमार।

मोंठ : बिजली विभाग द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विद्युत अभियंता संजय कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए 2000 रुपये जमा कर पंजीकरण कराया था, लेकिन अभी तक शेष बकाया बिल जमा नहीं किया है, उनके लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि सभी पंजीकृत उपभोक्ता 31 मार्च से पहले अपना बकाया बिल अवश्य जमा कर दें। निर्धारित तिथि तक भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को योजना की छूट का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विद्युत अभियंता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिना बिल जमा किए कनेक्शन पुनः जोड़ते हुए पाया गया तो संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते बकाया बिल जमा कर योजना का लाभ उठाएं।
उन्होंने यह भी बताया कि नए कनेक्शन केवल आर्म्ड केबिल के माध्यम से ही ऊर्जाीकृत किए जाएंगे। साथ ही उपभोक्ताओं से राष्ट्रहित में बिजली बचाने की अपील भी की गई।

60 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *