સમાચાર ફ્લેશ
अयोध्या में बामन मंदिर के पीठाधीश्वर से भाजपा नेताओं ने लिया आशीर्वाद। पीसीएस 2024 में प्रिंसी यादव का चयन, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बनीं 255 आबकारी मामलों के मालों का विनष्टीकरण, 6676 लीटर कच्ची शराब नष्ट मोंठ। समथर पूर्व रियासत राजघराने के मुनीम मूलचंद लोहिया का कस्बा मोठ स्थित आवास पर निधन हो गया। सूचना पर राजमाता देविका राज लक्ष्मी व राजा समरजीत सिंह जू देव उनके आवास पहुंचे और शोक व्यक्त किया। अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने की समीक्षा बैठक। चैत्र के आखिरी सोमवार को भगवान जगन्नाथ की पूजा, टेशू के फूल अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। देर रात तक चले भजन-कीर्तन।
Home » Uncategorized » 255 आबकारी मामलों के मालों का विनष्टीकरण, 6676 लीटर कच्ची शराब नष्ट

255 आबकारी मामलों के मालों का विनष्टीकरण, 6676 लीटर कच्ची शराब नष्ट

255 आबकारी मामलों के मालों का विनष्टीकरण, 6676 लीटर कच्ची शराब नष्ट

मोंठ/झांसी। थाना शाहजहांपुर क्षेत्र में आबकारी से संबंधित अभियोगों के मालों के विनष्टीकरण की कार्रवाई सोमवार को संपन्न हुई। इस संबंध में पूर्व में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट मोंठ से अनुमति प्राप्त की गई थी। न्यायालय के आदेशानुसार 26 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए कुल 255 मामलों के मालों का विनष्टीकरण किया गया।

थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 के 4, 2018 के 19, 2019 के 41, 2020 के 48, 2021 के 71 तथा 2022 के 72 मामलों को शामिल करते हुए कुल 255 मालों को नष्ट किया गया। इस दौरान लगभग 6676 लीटर अवैध कच्ची शराब का विनष्टीकरण किया गया।

विनष्टीकरण की प्रक्रिया थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर पूरी की गई, जिसमें सभी जब्त मालों को डालकर नष्ट किया गया और ऊपर से मिट्टी डलवाई गई। कार्रवाई के दौरान मोंठ के उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी, न्यायालय के वरिष्ठ लिपिक, आबकारी निरीक्षक मोंठ, अभियोजन अधिकारी मोंठ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

81 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ। समथर पूर्व रियासत राजघराने के मुनीम मूलचंद लोहिया का कस्बा मोठ स्थित आवास पर निधन हो गया। सूचना पर राजमाता देविका राज लक्ष्मी व राजा समरजीत सिंह जू देव उनके आवास पहुंचे और शोक व्यक्त किया।