Home » Uncategorized » 23मार्च को होगा कवि सम्मेलन व मुशायरा

23मार्च को होगा कवि सम्मेलन व मुशायरा


गड़वार(बलिया):
स्थानीय कस्बा के रामलीला मंच पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 23मार्च को बलिदानी भगत सिंह,सुखदेव व राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर रात 8बजे से कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन किया गया है।सम्मेलन के संयोजक बब्बन सिंह बेबस ने बताया कि नामचीन कवि व कवियत्री इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे।कार्यक्रम में देशभक्ति की कविताएं गूजेंगी।कहा कि लोगों के जेहन में देशभक्ति की भावना जागृत करने व आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

8 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *