कलेक्ट्रेट में विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण, फाइलें दुरुस्त रखने के निर्देश
झांसी, 16 फरवरी। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न पटलों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय का गहन अवलोकन करते हुए संचालित कार्यों की समीक्षा की और लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व सहायक…
