कृमि मुक्ति दिवस को लेकर सख्त डीएम, निजी स्कूलों में दवा न खिलाने पर रद्द होगी मान्यता
झांसी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस फरवरी–2026 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने निजी स्कूलों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी निजी स्कूल में बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट नहीं खिलाई गई तो संबंधित विद्यालय की मान्यता रद्द…
