एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोतवाली उरई की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 81 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो भाई गिरफ्तार
उरई। जालौन जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी चोट की है। उरई कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 81 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा…
