एसडीएम मोठ अवनीश तिवारी ने किया रैन बसेरा का निरीक्षण, जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल
समथर-रविवार देर रात उपजिलाधिकारी मोठ अवनीश तिवारी ने नगर पालिका परिषद समथर द्वारा संचालित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। रैन बसेरा में ठहरे लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बिजली, पानी, शौचालय, बिस्तर एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया।…
