बिजली बिल राहत योजना कैंप में 58 उपभोक्ताओं का हुआ पंजीकरण
गड़वार(बलिया)प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए लाए गए विद्युत बिल राहत योजना के तहत बुधवार को स्थानीय कस्बा स्थित रामलीला मैदान में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में योजना का लाभ लेने के लिए 58 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया, साथ ही बकाएदारों से तीन लाख पचपन हजार रुपए राजस्व के रूप में जमा कराए गए।…
