पंचायत चुनाव : झांसी में भाजपा ने कसी कमर, जिम्मेदारियां तय।
झांसी। पंचायत चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की गतिविधियां तेज कर दी हैं। महानगर और ग्रामीण में जिला संयोजक और दो-दो जिला सह संयोजकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा मंडल स्तर पर भी जिम्मेदारी दी गई है। इसी महीने प्रदेश स्तर पर होने वाली कार्यशाला में आगामी रूपरेखा बताई जाएगी।…