Home » Uncategorized » 19 जनवरी से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग: आचार्य हरिओम पाण्डेय

19 जनवरी से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग:  आचार्य हरिओम पाण्डेय

19 जनवरी से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग।

मोंठ: माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से 19 जनवरी को गुप्त नवरात्र का शुभारंभ होगा, जो नवमी तिथि 27 जनवरी तक चलेगा। इस वर्ष गुप्त नवरात्र विशेष फलदायी माने जा रहे हैं, क्योंकि प्रतिपदा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इसके साथ ही उत्तराषाढ़ा एवं श्रवण नक्षत्र का योग भी रहेगा, जिससे इन नवरात्रों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
आचार्य हरिओम पाण्डेय ने बताया कि गुप्त नवरात्र साधना, मंत्र जाप, तंत्र साधना एवं विशेष अनुष्ठानों के लिए अत्यंत उत्तम माने जाते हैं। इन दिनों मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की गुप्त रूप से आराधना की जाती है। विशेष रूप से साधक इस अवधि में शक्ति साधना, ध्यान और उपासना कर मनोकामनाओं की पूर्ति का प्रयास करते हैं।
आचार्य ने बताया कि प्रतिपदा से ही मां शैलपुत्री की पूजा कर नवरात्र की शुरुआत की जाती है। इन नौ दिनों में नियम, संयम और सात्विक आहार का विशेष महत्व रहता है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किया गया जप, दान एवं पूजन कई गुना फल प्रदान करता है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करें। गुप्त नवरात्र आत्मिक शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का श्रेष्ठ अवसर है।

115 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *