जालौन। जिला प्रोबेशन अधिकारी निशान्त पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल 15 अक्टूबर 2025 को जनपद जालौन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करेंगी।
इसके साथ ही 16 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे से विकास खंड कोंच में पौषण पंचायत कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।
महिला जनसुनवाई के दौरान सदस्य अर्चना पटेल महिला थानाध्यक्षों एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों के साथ हाल ही में हुई महिला उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं की समीक्षा करेंगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सभी महिला थानाध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 15 अक्टूबर को पूर्वाह्न 12 बजे विकास भवन सभागार में आवश्यक सूचनाओं सहित समय से उपस्थित रहें।
— नीरज श्रीवास्तव, पत्रकार, बोहदपुरा
232 Views
