Home » Uncategorized » हिंदू सम्मेलन एवं समरसता सह भोज

हिंदू सम्मेलन एवं समरसता  सह भोज

गड़वार(बलिया)
जंगली बाबा धाम,गड़वार पर शनिवार को संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर विराट हिन्दू सम्मेलन एवं समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रांत के सद्भाव प्रमुख जितेन्द्र मिश्रा ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को बढ़ावा देना और हिन्दुओं के बीच एकजुटता स्थापित करना था। इस अवसर पर जितेंद्र मिश्रा ने समाज, राष्ट्र और परिवार पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। कहा कि व्यक्ति का मूल्यांकन जाति, भाषा या संपति से नही होना चाहिए और सामाजिक समरसता के लिए भेदभाव खत्म करना जरूरी है। उन्होंने समाज में फैल रही विद्वेष की भावना और बच्चों में पनप रहे कुविचारों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिंदू समाज को पुनः एकजुट करने का प्रयास अपने स्थापना से ही कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव उपाध्याय,खंड संघ चालक मुक्तेश्वर पाण्डेय,सतीश उपाध्याय,धनन्जय सिंह,विजय प्रकाश वर्मा,टुनटुन उपाध्याय,सुनील उपाध्याय,मनोज मिश्रा, संजय गुप्ता,शंभू वर्मा,धनशेर वर्मा,जयप्रकाश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

80 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *