સમાચાર ફ્લેશ
गड़वार में अज्ञात कारणों से दो रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख मोंठ–नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया। होली की फाग से गूंज रहे गांव, पुरानी परंपराएं आज भी जीवित। हर सोमवार शीतला माता मंदिर पांडौरी में आयोजित हो रहा भंडारादूर-दराज़ से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल मोंठ–तहसील क्षेत्र के ग्राम टोड़ी स्थित प्रसिद्ध कपिल मुनि आश्रम सेवड़ा पहाड़ पर प्रतिवर्ष होली की दोज के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
Home » Uncategorized » हर सोमवार शीतला माता मंदिर पांडौरी में आयोजित हो रहा भंडारादूर-दराज़ से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़।

हर सोमवार शीतला माता मंदिर पांडौरी में आयोजित हो रहा भंडारादूर-दराज़ से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़।

हर सोमवार शीतला माता मंदिर पांडौरी में आयोजित हो रहा भंडारा
दूर-दराज़ से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़।

मोंठ:क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं आस्था का प्रमुख केंद्र शीतला माता मंदिर पांडौरी में प्रत्येक सोमवार की तरह इस सप्ताह भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों की भारी भीड़ सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करने पहुंचने लगी। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा मां शीतला को फूल-माला चढ़ाकर मन्नतें मांगी गईं।
भंडारे के आयोजक समाजसेवी डॉ. कमलेश परिहार ने बताया कि वर्ष 2012 से यह भंडारा निरंतर हर सोमवार बिना रुके आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह भंडारा सिर्फ धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि जनसेवा और लोगों में प्रेम, सहयोग और समाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से कई श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में सहयोग और सेवा भाव से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते आज यह आयोजन क्षेत्र में आस्था का प्रतीक बन चुका है।
भंडारे में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे मौजूद रहे। दूरस्थ गांवों सहित आस-पास के कस्बों से भी लोग यहां पहुंचकर मां शीतला के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करते हैं। भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सेवाभाव से जुड़े कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर सेवा का निर्वहन किया। कई श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन की अनोखी आध्यात्मिक अनुभूति बताया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस आयोजन से न सिर्फ धार्मिक आस्था मजबूत होती है बल्कि सामाजिक एकता भी बढ़ती है।

7 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *