Home » Uncategorized » हर घर जल का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जल नहीं पहुंचा।

हर घर जल का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जल नहीं पहुंचा।

मोंठ–हर घर जल योजना जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन मोंठ नगर में यह योजना अभी तक धरातल पर पूरी तरह सफल होती नजर नहीं आ रही है। नगर में पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने के लगभग आठ माह बीत जाने के बाद भी अधिकांश घरों के नलों में पानी नहीं पहुंच सका है,जिससे लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।नगर के कई मोहल्लों में योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछा दी गई,स्थानीय निबासी अर्पित लोहिया,अजय कुमार,महेंद्र,सौरभ आदि लोगो का कहना है कि योजना की शुरुआत बड़े जोर-शोर से की गई थी। अधिकारियों द्वारा जल्द ही हर घर तक पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। कई जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है, जिससे योजना की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।नगर के विभिन्न मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूर्ण होने के बाद भी उन्हें ठीक नहीं कराया गया। परिणामस्वरूप जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिनमें आए दिन वाहन फंस जाते हैं और हादसों का खतरा बना रहता है। बारिश या पानी भरने की स्थिति में ये गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

85 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *