गड़वार(बलिया):
गड़वार ब्लॉक अंतर्गत आदर्श शिक्षण एवं हरिपुरी संगीत संस्थान, हरिपुर का वार्षिकोत्सव बुधवार को दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर देर रात्रि तक हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद नीरज शेखर के प्रतिनिधि अमित गिरी एवं नेहरू युवा केंद्र, बिहार के राज्य निदेशक कपिल देव राम शास्त्री द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके उपरांत छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से बिहार के प्रसिद्ध लोकनृत्य झिझिया की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर थाना अध्यक्ष हितेश कुमार को “कानून रक्षक सम्मान”, वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद पंडित वीरेंद्र शुक्ला को “मालवीय सम्मान”, जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्र को “आरोग्य रत्न सम्मान” तथा डॉ. मनोज कुमार गुप्ता को “चिकित्सा सेवा गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अमित गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस पावन धरती के कण-कण में संगीत की सुगंध समाहित है। उन्होंने संस्थान के अध्यक्ष कन्हैया हरिपुरी को छात्राओं को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु साधुवाद दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने की, जबकि मंच संचालन प्रधानाचार्या चित्रांगदा राजे ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में संस्था की प्रबंधक रेनू हरिपुरी द्वारा सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर राजेश कुमार, हरिशंकर तिवारी, दुखंती राम, पिंकी शर्मा, अमरावती चौहान, अंकित भारती, अजय उपाध्याय, पूर्व प्रधान उमेश चंद उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक चांदपुर ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि पप्पू पाण्डेय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
સમાચાર ફ્લેશ
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सख्त रुख, एसडीएम-बीडीओ को नोटिस
धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव
मोंठ गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों का विधायक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।
एसडीएम अवनीश तिवारी ने गेहूं खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण।
एपेक्स स्कूल में मेधावी छात्र हुए सम्मानित।
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
Atul Dubey
धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव
April 2, 2026
6:03 pm
मोंठ गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों का विधायक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।
April 2, 2026
11:07 am
एसडीएम अवनीश तिवारी ने गेहूं खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण।
April 2, 2026
11:04 am
एपेक्स स्कूल में मेधावी छात्र हुए सम्मानित।
April 2, 2026
6:56 am
