गड़वार (बलिया)
कस्बा क्षेत्र के नारायनपाली गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पाण्डेय का बुधवार की सुबह निराला नगर, बलिया स्थित आवास पर करीब चार बजे भोर में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शव को नारायनपाली गांव स्थित पैतृक आवास पर लाया गया। गौर तलब है कि स्वतंत्रता सेनानी स्व.रामविचार पाण्डेय गोवा आंदोलन में भाग लिए थे।यह आंदोलन राम मनोहर लोहिया के आह्वान पर किया गया था। इस आंदोलन में स्व.राम विचार पाण्डेय 24 घंटे कारावास में रहना पड़ा था जिनमें इन्हें 15 बेंत की सजा देने के बाद छोड़ दिया गया था। स्व. रामविचार पाण्डेय कौशल कुमार इंटर कालेज नारायण गढ़ में अध्यापक के पद पर तथा बाद में प्रधानाचार्य के पद पर भी रहे। उनके एक पुत्र एवं चार पुत्रियां है। मौत की खबर पाकर सांसद सनातन पाण्डेय,पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, अंबिका चौधरी,जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक डा० ओमवीर सिंह सहित सैकडों की संख्या में संभ्रान्त नागरिक व अधिकारी गण स्व. राम विचार पाण्डेय के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ श्रीराम पुर घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अखिलेश पाण्डेय ने दी। इस मौके पर सीओ सदर मो. उस्मान,एसडीएम सदर,तहसीदार, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव,सपा के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रजनीश यादव,सचितानन्द सिंह,भानू दुबे, मुकुल दुबे, टुनटुन उपाध्याय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पांडे का निधन
Atul Dubey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
