Home » Uncategorized » सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।

सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।

सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।

मोंठ = नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को वरिष्ठ शिक्षक मुकेश समाधिया के सेवा निवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मान सिंह पाल ने मुकेश समाधिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों तक विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा दी, बल्कि संस्कारों से भी जोड़ा। उनका सरल स्वभाव, अनुशासन और समर्पण हमेशा सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने भी गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने प्रिय शिक्षक को विदाई दी। विद्यालय परिवार की ओर से मुकेश समाधिया को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में मुकेश समाधिया ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां बिताए गए वर्ष उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षण रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का समापन भावुक माहौल में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मान सिंह पाल, डॉ सुनील तिवारी, आचार्य ब्रम्हजीत द्विवेदी, शैलेंद्र व्यास , अनुज खरे, वर्षा मुदगिल, कल्पना, ज्योति, खुशबू, सहित कर्मचारी, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

79 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *