मोंठ बृहस्पतिवर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण झांसी के अंतर्गत आने वाले सेमरी टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एनएचएआई तथा टोल इंडिया कम्पनी पाथ इंडिया लिमिटेड के तत्वाधान में आयोजित शिविर मे 400 से अधिक वाहनों के ड्राइवरों का स्वास्थ्य ओर नेत्र परीक्षण किया गया। एन एच ए आई के परियोजना निदेशक झाँसी अभिषेक लोदवाल तथा कोतवाल मोंठ राजेश पाल सिंह तथा पाथ इंडिया कंपनी के परियोजना प्रबंधक सुल्तान अहमद खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में रोड यूजर और वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच और ब्लड टेस्ट किया गया । अधिकारियों ने स्वास्थ्य को संबोधित करते हुए वाहन चालकों के लिए बेहद जरूरी और उपयोगी बताया । पाथ इंडिया कंपनी के परियोजना प्रबंधक सुल्तान अहमद खान ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जता है जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जता है कई चालकों की नेत्र रोशनी कमजोर होती है जिन्हें उपचार तथा चशमा भी उपलब्ध कराया जता है
शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने दो सैकड़ा से अधिक रोड यूजर और वाहन चालकों की जांच की। नेत्र परीक्षण में आवश्यकता अनुसार लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं जिन चालकों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं, उनके आवश्यक ब्लड टेस्ट कराए गए और चिकित्सकीय सलाह के साथ आवश्यक दवाएं भी प्रदान की गईं। अधिकारियों ने कहा कि सड़क उपयोगकर्ताओं का बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना एनएचएआई की प्राथमिकता है। ऐसे आयोजन वाहनों के चालकों की कार्यक्षमता बढ़ाने और उनकी जीवन गुणवत्ता सुधारने में सहायक हैं।
इस दौरान वरिष्ठ टोल प्रबंधक आरिफ खान, वरिष्ठ टोल प्रबंधक के.के. शुक्ला, एपीएम कुलदीप साहू, सहायक मैनेजर अरविंद गोस्वामी, आशीष त्रिपाठी, हरिओम गोस्वामी, अमित सिंह तोमर, आनंद अवस्थी, मानसिंह रावत, आशीष सिंह, अनुराग मिश्रा, मुकेश त्रिपाठी, मुनेस तोमर और सोनू झां मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिविर में जिला अस्पताल झांसी के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य साहू, ब्लड लेब से अंकुश राय, तथा चिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राजेश सिंह व उनकी टीम शामिल रही। सेमरी टोल प्लाजा की मेडिकल ऐड पोस्ट टीम के पैरामेडिकल ऑफिसर नीरज कुमार उपाध्याय, ट्रैफिक ऐड पोस्ट टीम, पेट्रोलिंग सुपरवाइजर अफसर अली, महेंद्र सिंह गुर्जर, राजा खान, विनोद समाधियाँ तथा टोल कर्मी मौजूद रहा।
टोल प्लाजा के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को समय-समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहें और सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा दिया जा सके।
टोल प्लाजा के पैरा मेडिकल अफसर डॉक्टर नीरज उपाध्याय ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में करीब 400 वाहन चालकों का परीक्षण किया गया। जिसमें 210 ड्राइवरो का हेल्थ चेकअप किया गया 55 ड्राइवरो की खून की जाँच की गई।92 वाहन चालकों की आंखों का जांच की गई जिसमें 52 वाहन चालकों को चश्मा वितरीत किए गए इसके अलावा शुगर बीपी के मरीजों का सामान्य परीक्षण किया गया।
