जालौन :० पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने एट थाने में तैनात तेज़-तर्रार उपनिरीक्षक सुमित पाण्डेय पर भरोसा जताते हुए उन्हें कोंच कोतवाली अंतर्गत सागर चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है।
उपनिरीक्षक सुमित पाण्डेय इससे पूर्व जनपद जालौन की महत्वपूर्ण कोतवाली उरई सहित कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अपनी सक्रिय कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी पुलिसिंग के लिए वे विभाग में अलग पहचान रखते हैं।
इन्हीं गुणों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सागर चौकी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवीन तैनाती के बाद सुमित पाण्डेय ने सागर चौकी प्रभारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
उनके कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
रविकांत द्विवेदी
152 Views
