Home » Uncategorized » सीओ मोंठ ने अपने कार्यालय में बैंक प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में व्यापारिक लेनदेन में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश।

सीओ मोंठ ने अपने कार्यालय में बैंक प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में व्यापारिक लेनदेन में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश।

सीओ मोंठ ने व्यापारिक लेनदेन में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

मोंठ। सीओ मोंठ अजय श्रोतिय ने सोमवार को अपने कार्यालय में कस्बा मोंठ स्थित बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कोतवाल मोंठ अखिलेश द्विवेदी सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि इन दिनों गल्ला मंडी में किसानों और व्यापारियों के बीच बड़े पैमाने पर नगद लेनदेन हो रहा है, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि गल्ला मंडी के बड़े व्यापारियों के नगद लेनदेन के लिए दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में यदि कोई व्यापारी भारी मात्रा में नकदी निकालता है तो शाखा प्रबंधक संबंधित थाना प्रभारी को उनके प्राइवेट नंबर पर तत्काल सूचना दें। ताकि पुलिस स्कॉर्ट टीम की निगरानी में सुरक्षित रूप से रुपयों को गल्ला मंडी तक पहुंचाया जा सके।
सीओ अजय श्रोतिय ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या सूचना छिपाने पर जिम्मेदार शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सायबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से ग्राहकों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को किसी भी अज्ञात लिंक या कॉल पर अपनी निजी बैंक जानकारी साझा न करने के लिए प्रेरित किया जाए।
बैठक के अंत में सीओ मोंठ ने कहा कि पुलिस और बैंक प्रशासन के आपसी समन्वय से ही व्यापारियों की सुरक्षा और वित्तीय अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सकती है। इस मौके पर कोतवाल अखिलेश द्विवेदी सहित अनेक शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

329 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *