સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित। गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर। समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया । कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन। मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल। समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home » Uncategorized » सीएसआईआर–केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान में जनरेटिव एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

सीएसआईआर–केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान में जनरेटिव एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

लखनऊ। सीएसआईआर–केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार श्रृंखला के तहत सीएसआईआर–केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में “रासायनिक अभिक्रियाओं हेतु आणविक मशीन लर्निंग एवं जनरेटिव एआई” विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।

इस श्रृंखला में आज के मुख्य वक्ता प्रो. राघवन बी. सुनोज, प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे एवं जनरेटिव एआई के लिए गूगल क्लाउड चेयर प्रोफेसर रहे।

अपने व्याख्यान में उन्होंने बताया कि मशीन लर्निंग और जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से रासायनिक अभिक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझा और उनके परिणामों की सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक रसायन विज्ञान और आधुनिक AI तकनीकों का संयोजन अनुसंधान को अधिक तेज़ और प्रभावी बना रहा है।

प्रो. सुनोज ने बताया कि किसी अणु की संरचना उसके रासायनिक गुणों और व्यवहार को निर्धारित करती है और AI तकनीकें उपलब्ध वैज्ञानिक डेटा के विश्लेषण से इन संबंधों को समझने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों का उपयोग दवा खोज, उत्प्रेरक विकास और सामग्री विज्ञान जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत हो रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राधा रंगराजन, निदेशक, CSIR-CDRI, लखनऊ ने की। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रसायन और औषधि अनुसंधान के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल रहा है और भविष्य की स्वास्थ्य-देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वक्ता का परिचय डॉ. अरविंद के. क्षत्री ने दिया। व्याख्यान के बाद आयोजित संवाद सत्र में वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. सुनोज का सम्मान किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रेम प्रकाश यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया।

179 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *