Home » Uncategorized » सीएम योगी के जापान दौरे से बढ़ेगी रोजगार की संभावना

सीएम योगी के जापान दौरे से बढ़ेगी रोजगार की संभावना

28 फरवरी, झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे पर कौशल विकास समेत अन्य क्षेत्रों को लेकर हुए समझौते से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने में मदद मिलेगी। झांसी स्थित स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के डायरेक्टर नीरज सिंह ने सीएम योगी के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यह अच्छी पहल की है। हमारे मुख्यमंत्री जापान गए और वहां डेढ़ लाख करोड़ का एमओयू साइन हुआ है।

नीरज सिंह ने कहा को युवाओं के लिए यह पहल काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यहां के बच्चे जब जापान जाएंगे, तो नई तकनीकी सीखेंगे। हम युवाओं को यहां स्किल्ड कर रहे हैं। जब ये युवा वहां धरातल पर काम करेंगे और नई तकनीकी सीखेंगे, तो इससे इन्हें प्रेरणा मिलेगी। यह इन युवाओं के जीवन में अग्रणी भूमिका निभाएगी। इससे रोजगार और कौशल विकास को बल मिलेगा।

6 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *