Home » Uncategorized » सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पुलिया टूटी राहगीर परेशान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पुलिया टूटी  राहगीर  परेशान

मोंठ–ग्राम बम्हरौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बनी पुलिया पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिया पूरी तरह से टूटी हुई है बीच का हिस्सा भी धंस गया है, जिससे आए दिन लोग फिसलकर या संतुलन बिगड़ने से गिर जाते हैं। कस्बा के लोग भी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने एवं सेना, जौरा,टांडा,सारन इमलिया के लोग इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग गांव को मोंठ नगर के लिये जोड़ता है, इसलिए यहां दिनभर आवाजाही बनी रहती है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है गांव एव आसपास के लोगो ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया की तत्काल मरम्मत कराई जाए या नई पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

32 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *