Home » Uncategorized » साप्ताहिक बंदी के बावजूद भी बाजारों में उमड़ी भीड़

साप्ताहिक बंदी के बावजूद भी बाजारों में उमड़ी भीड़

जालौन। सोमवार को साप्ताहिक बाजारबंदी के बावजूद दीपावली के पर्व का उत्साह नगरवासियों पर पूरी तरह हावी रहा। सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। प्रमुख बाजारों, गलियों और दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने दीपावली की तैयारी के लिए जमकर खरीदारी की, जिससे बंदी का असर बिल्कुल भी नजर नहीं आया।
सोमवार की बंदी के बावजूद पूरे दिन बाजार खुले रहे और देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही। त्योहार की चहल-पहल ने पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। दत्योहार की तैयारियों को लेकर लोगों में जोश और उत्साह साफ झलक रहा था। हर कोई अपने घर को सजाने, पूजन सामग्री और उपहार खरीदने में व्यस्त दिखा। सर्राफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी रही, जहां लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, गहने और बर्तन खरीदे। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी खरीददारों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग परिवार और रिश्तेदारों के लिए मिठाइयां और गिफ्ट पैक खरीदते नजर आए। दीयों, झालरों और सजावटी सामग्री की दुकानों पर भी जबरदस्त भीड़ रही। बच्चे और युवा रंग-बिरंगी लाइटें, पटाखे और सजावट की वस्तुएं खरीदने में उत्साहित दिखे। उधर, पटाखों की दुकानों पर भी सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। लोग आकर्षक आतिशबाजी खरादते हुए दिखे। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

147 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *