गड़वार(बलिया):
थाना गड़वार पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुए पुलिस ने न्यायालय के आदेश के क्रम में शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि वापस करवा दिया।
थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बब्बन कुमार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 18नवम्बर को साइबर फ्राड के माध्यम से पचास हजार रुपए धनराशि निकाल ली गई थी। पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, साथ ही थाना गड़वार में भी प्रार्थना पत्र दिया गया।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप 22मार्च को धोखाधड़ी की गई पचास हजार रुपये की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई।
राशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस एवं थाना गड़वार पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल हाफिज,उदय प्रताप सिंह,हेड कॉ.भीम कुमार,आरक्षी विवेक कुमार यादव,आरक्षी अजीत कुमार,आरक्षी लवकुश गुप्ता की अहम भूमिका रही।
સમાચાર ફ્લેશ
गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान
सुखनई नदी किनारे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, स्वच्छता का लिया संकल्प
झांसी: महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 25 मार्च को रोजगार मेला, परिवहन निगम में मौका
बम्हरौली में निषाद जयंती समारोह
माँ दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की आराधना का काल है नवरात्र
साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले पैसे
साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले पैसे
Atul Dubey
सुखनई नदी किनारे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, स्वच्छता का लिया संकल्प
March 22, 2026
9:07 pm
झांसी: महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 25 मार्च को रोजगार मेला, परिवहन निगम में मौका
March 22, 2026
9:04 pm
बम्हरौली में निषाद जयंती समारोह
March 22, 2026
8:57 pm
माँ दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की आराधना का काल है नवरात्र
March 22, 2026
8:51 pm
23मार्च को होगा कवि सम्मेलन व मुशायरा
March 22, 2026
8:29 am
