Home » Uncategorized » ससुराल आये युवक की पिटाई

ससुराल आये युवक  की पिटाई

जालौन 27 अक्टूबर । ससुराल आए युवक के साथ रास्ते में कुछ लोगों ने रोककर पिटाई कर दी। पीड़ित की पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। क्षेत्रीय ग्राम छोटी सुरावली निवासी योगेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मोहल्ला खंडेराव स्थित अपनी ससुराल आया था। रात करीब दस बजे वह घर के बाहर टहल रहा था। तभी वहां मोहल्ले के ही रवि, राजू व अभय आ गए और उसे रोककर रंगबाजी दिखाते हुए गाली, गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो उसकी पिटाई करने लगे। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर तीनों शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

227 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *