Home » Uncategorized » सर्दी से बचाव हेतु जरूरतमंदों को 200 कंबलों का वितरण

सर्दी से बचाव हेतु जरूरतमंदों को 200 कंबलों का वितरण

सर्दी से बचाव हेतु जरूरतमंदों को 200 कंबलों का वितरण

मोंठ: कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से गांव शाहजहांपुर में समाजसेवी की ओर से जरूरतमंदों के बीच 200 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शाहजहांपुर के पूर्व प्रधान कमलेश कुमार ने थाना प्रभारी सोबरन सिंह के साथ मिलकर कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कमलेश कुमार ने कहा कि सर्दी के मौसम में निर्धन और असहाय लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। शाहजहांपुर थाना प्रभारी सोबरन सिंह ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवियों द्वारा किया गया यह कार्य मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करता है और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने में सहायक सिद्ध होता है। कार्यक्रम की आयोजक समाजसेवी किरण मौर्य शाहजहांपुर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे। कंबल वितरण कार्यकम में चन्द्र प्रकाश उर्फ चंदू गौतम, अक्षय गौतम, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

144 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *