સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित। गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर। समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया । कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन। मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल। समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home » Uncategorized » सर्दी में मानवीय पुलिसिंग पर सीओ मोंठ के निर्देश।

सर्दी में मानवीय पुलिसिंग पर सीओ मोंठ के निर्देश।

सर्दी में मानवीय पुलिसिंग पर सीओ मोंठ के निर्देश।

मोंठ : बढ़ती ठंड को देखते हुए सीओ मोंठ अजय श्रोतिय ने सर्किल के सभी थानेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में रात्रि गश्त के दौरान यदि कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ दिखाई दे, तो पुलिस उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में सहयोग करे। ऐसे लोगों को नजदीकी रैन बसेरे, सार्वजनिक भवन या छाया वाले सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि वे ठंड से बच सकें।
सीओ ने स्पष्ट किया कि पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानवीय दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में बेसहारा, वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद लोग सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, ऐसे में पुलिस का सहयोग उनके लिए बड़ी राहत बन सकता है। थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि गश्त के दौरान संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ कार्य करें तथा जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं से भी समन्वय स्थापित करें।
अजय श्रोतिय ने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में पुलिस का व्यवहार शालीन और सहयोगात्मक होना चाहिए। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए मानवीय पहल आवश्यक है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा है।

154 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *