Home » Uncategorized » समाधान दिवस पर शिकायतें सुनी

समाधान दिवस पर शिकायतें सुनी

जालौन 1 नवंबर । जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी विनय मोर्य व सी ओ शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 13 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमें 3 का निस्तारण कर दिया गया ।

समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी विनय कुमार मोर्य व सी ओ शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमें 13 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पंजीकृत तो कई लोगों की शिकायतें पंजीकृत नहीं हुई फिर भी फरियादियों ने पहुंच कर अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज करायी।समाधान दिवस में सबसे ज्यादा 5 शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस 3, विकास 2, वन, बिजली व कृषि विभाग की 1-1 शिकायत पंजीकृत हुई जबकि मौके पर राजस्व विभाग 2 व बिजली विभाग की 1शिकायत का निराकरण कर दिया गया। इस मौके बी डी ओ गनेश कुमार वर्मा, तसीलदार अमित शेखर, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेन्द्र गुप्ता , गौरव कुमार, डां राजीव दुबे , पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार , जे ई बिजली नवीन कंजोलिया , जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

212 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *