समथर – होलिका दहन दिवस पर नगर के रामलीला मैदान में होलिका पूजन सम्पन्न हुआ । रंगों के पर्व होली से एक दिन पहले समथर कस्बे का रामलीला मैदान केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और लोक परंपराओं का जीवंत मंच बन गया। होलिका दहन पूजन का यह आयोजन इस बार केवल रस्म अदायगी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों के बीच संवाद,अपनापन और नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का माध्यम भी बना । कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना ने विधि-विधान से पूजन कर की। उन्होंने होलिका में आहुति देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और समाज में प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक सोच का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे त्योहारों को केवल उत्सव नहीं, बल्कि संस्कार के रूप में मनाएं । इस अवसर पर तहसीलदार मोठ ज्ञानेंद्र सिंह ने भी मौजूद रहकर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक दूरी मिटाने और रिश्तों को मजबूत करने का अवसर देती है। उन्होंने सभी से परंपराओं के साथ-साथ पर्यावरण और स्वच्छता का भी ध्यान रखने की अपील की।इस अवसर पर समथर लेखपाल रागवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक गंभीर सिंह,मंडल अध्यक्ष राजू पाल, समीर नीखरा,सौरब व्यास,नितिन गुप्ता, मनोज गुप्ता, मोनू नगाइच आदि मौजूद रहे ।
સમાચાર ફ્લેશ
गड़वार में अज्ञात कारणों से दो रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख
मोंठ–नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया।
होली की फाग से गूंज रहे गांव, पुरानी परंपराएं आज भी जीवित।
हर सोमवार शीतला माता मंदिर पांडौरी में आयोजित हो रहा भंडारादूर-दराज़ से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़।
जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल
मोंठ–तहसील क्षेत्र के ग्राम टोड़ी स्थित प्रसिद्ध कपिल मुनि आश्रम सेवड़ा पहाड़ पर प्रतिवर्ष होली की दोज के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
समथर – होलिका दहन दिवस पर नगर के रामलीला मैदान में होलिका पूजन सम्पन्न हुआ ।
Mardul Pandey
होली की फाग से गूंज रहे गांव, पुरानी परंपराएं आज भी जीवित।
March 3, 2026
9:14 am
जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल
March 3, 2026
9:13 am
