Home » Uncategorized » समथर-समथर नगर में गेहूं खरीद केंद्र अब तक शुरू न होने से किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शासन द्वारा निर्धारित तिथि के बाद भी स्थानीय स्तर पर खरीद व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है,

समथर-समथर नगर में गेहूं खरीद केंद्र अब तक शुरू न होने से किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शासन द्वारा निर्धारित तिथि के बाद भी स्थानीय स्तर पर खरीद व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है,

समथर-समथर नगर में गेहूं खरीद केंद्र अब तक शुरू न होने से किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शासन द्वारा निर्धारित तिथि के बाद भी स्थानीय स्तर पर खरीद व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। समथर गल्ला मंडी स्थित पीसीयू केंद्र पर केवल बैनर लगाकर खानापूर्ति कर दी गई है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई खरीद कार्य नहीं हो रहा है।
इसका फायदा उठाते हुए मंडी के बाहर कुछ व्यापारी किसानों से गेहूं की खरीद कर रहे हैं, लेकिन वे मनमानी शर्तें थोप रहे हैं। एक कुंतल गेहूं की खरीद पर लगभग दो किलो अतिरिक्त गेहूं लिया जा रहा है। जब किसान इसका विरोध करते हैं तो व्यापारी गेहूं को गीला बताकर अतिरिक्त कटौती को सही ठहराते हैं। इस मनमानी से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनकी जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
खरीद केंद्र चालू न होने के कारण किसान अपनी फसल को खरीद केंद्र के बाहर ही ढेर लगाकर रखने को मजबूर हैं। कई किसान दिन-रात वहीं रुककर अपनी उपज की रखवाली कर रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की मार और बारिश की आशंका भी किसानों की चिंता को और बढ़ा रही है।
किसानों का कहना है कि यदि समय पर सरकारी खरीद शुरू हो जाए तो उन्हें उचित समर्थन मूल्य मिल सकता है और वे इस तरह के शोषण से बच सकते हैं। फिलहाल प्रशासन की उदासीनता के चलते किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने जल्द से जल्द खरीद केंद्र शुरू कराने की मांग की है, ताकि उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके और उन्हें राहत मिल सके।

66 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *