Home » Uncategorized » समथर-समथर थाने में आगामी होली त्योहार ,एवं रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

समथर-समथर थाने में आगामी होली त्योहार ,एवं रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

समथर-समथर थाने में आगामी होली त्योहार ,एवं रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी मोठ अजय श्रोतीय ने की।
बैठक में सीओ मोठ ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशी और प्रेम का प्रतीक है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से दूर रहें। डीजे, जुलूस एवं होलिका दहन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की बात भी कही गई।
थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया। इस मोके पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद रहे

1 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *