Home » Uncategorized » समथर-शुक्रवार को श्रीरामलाला मंदिर अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा कीद्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर समथर नगर के चोपड़ बाजार स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में अखंड संगीतमय रामधुन पाठ, हवन यज्ञ तथा कन्या भोज का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।

समथर-शुक्रवार को श्रीरामलाला मंदिर अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा कीद्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर समथर नगर के चोपड़ बाजार स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में अखंड संगीतमय रामधुन पाठ, हवन यज्ञ तथा कन्या भोज का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।

समथर-शुक्रवार को श्रीरामलाला मंदिर अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा कीद्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर समथर नगर के चोपड़ बाजार स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में अखंड संगीतमय रामधुन पाठ, हवन यज्ञ तथा कन्या भोज का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के पूजन-अर्चन से हुआ, जिसके बाद रामधुन का अखंड पाठ शुरू हुआ। संगीतमय रामनाम संकीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
हवन यज्ञ के दौरान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलाईं तथा देश, समाज और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन के अंत में कन्या भोज कराया गया, जिसमें बालिकाओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया
इस अवसर पर दीपक राना, सौरब नगाइच, नरेंद्र महाराज, सूरज, रोहित सविता, बबलू गुर्जर, चिराग नामदेव, नितिन गुप्ता, आदि मौजूद रहे

89 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *