समथर — चैत्र नवरात्र में बिराजमान दुर्गा मूर्तियों का शनिवार को शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया गया । नगर में बिभिन्न स्थानों पर चैत्र नवरात्र में दुर्गा पंडाल स्थापित कर दुर्गा मूर्तियों की स्थापना की गई थी । नौ दिनों तक पूजा अर्चना के साथ दुर्गा पंडालों में बिभिन्न धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुये । मूर्ति विसर्जन से पूर्व शुक्रबार को पंडालों में बृहद हवन एवं भंडारा सम्पन्न हुआ । शनिवार को दुर्गा मूर्तियों की भब्य शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ नगर में निकली। शोभायात्रा के उपरांत मूर्तियों को जल में विसर्जित कर दिया गया । विसर्जन के लिये जाते समय जगह जगह लोगों ने दुर्गा मूर्तियों की आरती की एवं पुष्प बर्षा की । नगर का बातावरण देवी मय बना रहा । विसर्जन शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।
67 Views
