Home » Uncategorized » समथर — मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने तेज धूप की गर्मी से राहत देने के साथ किसानों की फसलों को भी फायदा पहुंचाने का काम किया है ।

समथर — मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने तेज धूप की गर्मी से राहत देने के साथ किसानों की फसलों को भी फायदा पहुंचाने का काम किया है ।

समथर — मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने तेज धूप की गर्मी से राहत देने के साथ किसानों की फसलों को भी फायदा पहुंचाने का काम किया है । जनवरी के अंतिम सप्ताह में सर्दी कम होने के साथ तेज धूप से किसान चिंतित नजर आ रहे थे । जल्दी गर्मी पड़ने से फसलों के समय से पूर्व पकने की संभावना बन रही थी जिससे फसल उत्पादन पर असर पड़ना स्वाभाविक था । मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली । सुबह से ही आसमान में घने बादल छाने लगे देर शाम बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई हल्की से मध्यम बारिश ने जहाँ एक ओर ठंड में इजाफा कर दिया वहीं किसानों की फसलों को भी फायदा पहुंचाने का काम किया है । रुक रुक कर हुई बारिश के साथ चली सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई । बूंदाबांदी के साथ देर रात तक वारिश होती रही । पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ हो गया था और तेज धूप निकलने से ठंड कम हो गई थी जो कि दलहन और गेहूं की फसलों के लिये नुकसानदायक थी । बरसात के मौसम में इस बार अत्यधिक बरसात होने और जल भराव होने के कारण क्षेत्र में दलहन एवं गेहूं की फसल की बुबाई देर से हो सकी है इस कारण अभी फसलें छोटी है ऐसे में जल्दी मौसम गर्म होने से फसलों में नुकसान की संभावना बन रही थी । तेज धूप से फसलों में नुकसान होने को लेकर किसान चिंतित दिखाई दे रहे थे । हल्की वारिश हो जाने से ठंड फिर से बढ़ गई है जिससे फसलों को फायदा पहुंचा है ।

कृषि पंडित डॉ अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि इस हल्की बारिश से दलहन एवं गेहूं की फसलों को फायदा होगा । सर्दी कुछ दिन और बढ़ जाएगी जिससे फसलों को पकने का पूर्ण समय मिल जाएगा । यह बारिश फसलों के लिये फायदेमंद है ।

प्रगतिशील किसान धीरेन्द्र सिंह सन्यापत का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से गर्मी जल्दी पड़ने की संभावना बन रही थी जिससे दलहन और गेहूं की फसलों के उत्पादन में कमी होने की संभावना बनी हुई थी । इस हल्की बारिश ने फसल को फायदा पहुंचाने का काम किया है ।

88 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *